Advertisements
Advertisement

हरि शर्मा पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा में सखी मंडल की महिलाओं का प्रमण्डल स्तरीय एक्सपोजर और क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महसम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमण्डल के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सराईकेला खरसावां जिला से सखी मंडल की हजारों की संख्या में महिलाएँ शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री जोबा माझी और जिले के विधायकों ने किया। मौके पर महिला समूहों के बीच 130 करोड़ की परिसम्पत्तियों वितरण किया गया और विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला समूहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जोबा माझी ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
Advertisement




