जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र से हथियार की बिक्री और उसका रिपेयरिंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।पूरी घटना के बारे में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि चुनाशाह कालोनी ईदगाह मैदान के पास रहने वाले मोहम्मद समर और मोहम्मद अफरोज के घर एक व्यक्ति हथियार लेकर आने वाला है। जिसके बाद जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई।

इसी बीच एक व्यक्ति को थैले के साथ हिरासत में लेकर जांच की गई जिसके पास एक देसी पिस्टल और कुछ औजार बरामद किए गए, पूछताछ में उसने अपना नाम मोहमद खालिक गरीब नवाज कालोनी का रहने वाला बताया,उसने यह भी बताया कि समर और अफरोज मुंगेर से हथियार लाकर झारखंड और अन्य राज्यों में 40 से 50 हजार में बिक्री करते है। वही खालिक खराब हुए हत्यारों का मरम्मती का व्यवसाय करता है। जिसके पास से काफी संख्या में हथियार में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स को जब्त किया है, वही फरार दोनों अभियुक्त समर और अफरोज की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।




