जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को चमारू पंचायत के कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, पेंशन वितरण, सार्वजनिक आपूर्ति, मनरेगा योजनाएं, सड़कों और 15वीं वित्त आयोग से संबंधित प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी किए।

बीडीओ ने जानकारी दी कि वर्षों से बंद पड़े एक स्कूल भवन में नया आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा। इसके साथ ही बुरुडीह और एक अन्य पंचायत में तीन अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में किसी भी इलाके में पानी की किल्लत न हो। जगन्नाथपुर पंचायत में सड़क पर गंदे पानी के बहाव की शिकायत पर संबंधित जनप्रतिनिधि को शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।




