परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी सम्मान से सम्मानित किए गए डॉक्टर अशोक अविचल।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य तथा मैथिली हिंदी के जाने-माने साहित्यकार डॉ अशोक कुमार झा अभिषेक को परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें साहित्य समाज और संस्कृति की क्षेत्र में निरंतर किया जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्यो के कारण दिया गया है। परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति बिस्टुपुर द्वारा आयोजित लक्ष्मीनाथ गोसाई महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रघुनाथ पांडे, डॉ उमेश खान, मानस मिश्रा, सीएस झा, रविंद्र झा, कमल किशोर, विकास सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पाग और साल से सम्मानित करने के साथ-साथ इस अवसर पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। डॉ रवि चल साहित्य अकादमी तथा पूर्वी क्षत्रिय परिषद के संयोजक रह चुके हैं तथा भारतीय ज्ञानपीठ से भी जुड़े हैं। चार विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टर अविचल कई भाषाओं के जानकार हैं तथा अभी तक मैथिली संथाली और हिंदी में इनके द्वारा लिखित संपादित एवं अनूदित 25 से ऊपर पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours