पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से फाइनल प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर पूर्वी में कल 32 लोगों ने नामांकन भरा था जिसमें 6 स्क्रुटनी में रद्द कर दी गई वहीं दो ने नाम वापस ले लिया वहीं जमशेदपुर पश्चिम में 31 लोगों ने नामांकन की थी जिसमें तीन रद्द होने के बाद 28 प्रत्याशी मैदान में है इधर जुगसलाई में एक ने अपना नाम वापस लिया इसके बाद यहां 12 प्रत्याशी मैदान में है वही पोटका से कुल 18 प्रत्याशियों में से दो रिजेक्ट होने पर अब यहां से 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम में इस बार कुल 82 प्रत्याशी इस चुनावी दंगल में अपना भाग्य जमाएंगे। वही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ प्रत्याशियों के नाम पर शिकायत मिली है जिस पर जांच की जा रही है अगर सही पाएगा तो उन पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा बहरहाल प्रत्याशियों के फाइनल नाम घोषणा के साथ शाम 4:00 बजे के बाद से चुनाव चिन्ह देने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है इसके बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार के लिए उतर जाएंगे।




