जमशेदपुर : जमशेदपुर में वैसे तो दिवाली के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के खुले मैदानो में प्रशासन की ओर से अस्थाई पटाखा दुकान लगाने का अनुमति दी जाती है जहां शहरवासी अपने सुविधा अनुसार जाकर खरीदारी करते हैं लेकिन पिछले दो वर्षों से बिष्टुपुर स्थित जी टाऊन मैदान में लगने वाले पटाखा दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कारण यह है कि जी टाऊन मैदान में टाटा स्टील की ओर से ओपन जिम बना दिया गया इसके बाद दुकानदारों को पिछले वर्ष मोदी पार्क के समीप दुकान लगाने का अनुमति थी वही इस वर्ष स्थान बदलकर बिष्टुपुर क्लबहाउस के समीप खाली स्थान पर अनुमति प्रदान की जिस वजह से स्थल परिवर्तन होने के कारण ग्राहकों को सही जानकारी नहीं मिलने से इन दुकानदारों के खरीदारी में काफी बुरा असर पढ़ने लगा है।

दुकानदारों को कहना है कि जहां 50-60 दुकान लगती थी अब यह सिमट कर 20 से 30 दुकान हो गई है एक ओर ग्राहक नहीं आने से और दूसरी ओर 10 प्रतिशत वृद्धि होने से पूंजी तक निकलना मुश्किल हो गया है यही कारण है कई दुकानदार इस व्यवसाय से पीछे हट गए हैं, अगर प्रशासन नियमित स्थल नहीं प्रदान करता है तो आने वाले समय में बचे हुए दुकानदार भी इससे दूर हो जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।




