सरायकेला : एमआईजी काली पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन भी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि मां काली की पूजा शक्ति के रूप में करते हैं. जीवन पद्धति का अभिन्न पक्ष ऊर्जा है जो देवी देवताओं के आह्वान से होती है. मैं हर वर्ष यहां आता हूँ, यहां बड़ी ही उत्साह और समर्पण से होता है. सामाजिक जीवन में प्रत्येक मनुष्य का दायित्व होता है कि आने वाले समय के लिए ऐसा कार्य करे जिसमें संस्कार का निर्माण हो. संस्कार और संस्कृति ही वातावरण में परिष्कृत होकर हमें सद्बुद्धि देती है. मां काली रचनात्मक दिशा तय करेगी जिससे देश और राज्य का भलाई हो. चूंकि उत्सव से ही ऊर्जा निकलती है. इस यौवन काल में कदम बहक जाए तो हम कहीं के नहीं रहेंगे. मां काली हमें शक्ति दे कि हम झारखंड को संवारने में सफल हों. अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने दीपावली, काली पूजा, वांदना और सोहराय पर्व की लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर अधर्म फैला है देवी देवताओं का आगमन यहां हुआ है. इन्हीं रूपों में से एक काली का है. साल में एक बार सभी मनुष्य इनका आराधना करते हैं. मां काली शक्ति का स्वरूप है. मैं मां काली के दरबार में प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने की शक्ति मांगने आया हूं।

अन्य सम्मानित अतिथियों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, वृद्ध शांति निकेतन के अध्यक्ष जगदीश मंडल, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, कांग्रेस नेता उपेंद्र शर्मा, आरके एफ एल के अधिकारी एसके सेनापति मुख्य रूप से मौजूद रहे. मंच का संचालन व अध्यक्षता शैलेंद्र सिंह ने किया. बता दें कि एमआईजी काली पूजा कमेटी इस वर्ष 26वां वर्ष काली पूजा महोत्सव मना रहा है. 1 नवंबर को मां काली के महाभोग का वितरण होगा. 2 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार सिंगर निशा उपाध्याय अपनी जलवा बिखेरेंगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओडीसा के राज्यपाल रघुवर दास मौजूद रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडे, उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह और सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और रवि कुमार, सचिव कौशल कुमार, मुकुल दासगुप्ता और प्रमोद कुमार सिंह, संरक्षक केके सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह, मुन्ना जी, अखिलेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, नरेंद्र चौधरी, सुधीर चौधरी, प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे. धन्यवाद ज्ञापन संजय पांडेय ने किया.




