सरायकेला : दीपावली के दिन देर रात तक हुई काली पूजा पंडाल का उद्घाटन कार्यक्रम चलता रहा. करीब आधा दर्जन पंडालों में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आमंत्रण पर पहुंचे लेकिन वे आचार संहिता का पालन करते हुए फीता काटने से बचते रहे. उन्होंने केवल पूजा अर्चना कर मां काली से सुख समृद्धि का वरदान मांगा. श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान के पंडाल का उद्घाटन देर रात समाजसेवी आर के सिन्हा ने किया. इस मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंजन कुमार दास, वरिष्ठ सदस्य शिक्षाविद एसडी प्रसाद, राज मंगल ठाकुर, सहदेव दास और रवि महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बता दें कि इस वर्ष कमेटी यहां धूमधाम से काली पूजा कर रही है।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पवित्रो बर्मन, संरक्षक अंजन कुमार दास एवं सुशील मंडल, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास, समाजसेवी रंजीत प्रधान, रतन गोप, गोपाल दास, झंटू दास, अशोक घोष, राजा घोष, मुकड़ू महतो, सपन दास, सुशील मंडल, आशीष बैनर्जी, विजय सिंह, मधु राव, कृष्णा शर्मा, प्रेम दास, अंजू लाला आदि मौजूद रहे. बता दें कमेटी यहां वर्ष 1972 से हर वर्ष विधि विधान से काली पूजन का आयोजन करती चली आ रही है. इस पूजा में स्थानीय लोगों की विशेष आस्था जुड़ी रहती है.




