सरायकेला : आदित्यपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149 वीं जयंती पर पटेल विचार मंच ने उन्हें नमन किया. मौके पर उनके स्टैच्यू पर माल्यार्पण कर मिठाईयां बांटी. इस दौरान मंच के लोग आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए जयंती मनाई. इस मौके पर कोल्हान एवं रांची प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर मोहन लाल राय, जमशेदपुर के पूर्व उप विकास आयुक्त लाल मोहन महतो, जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, समाजसेवी शारदा देवी, नित्या नन्द सिंह, पटेल विचार मंच के संयोजक सुनील कुमार न्यूटन, अनिल कुमार, मदन सिंह, जे.के. सिंह, एन. आईं. टी. कॉलेज के डॉ. ऐ.के. सिंह, प्रमुख कार्यकर्ता चंद्र मोहन सिंह, जगदेव प्रसाद, दिवाकर झा, मनोज कुमार झा, ओम प्रकाश सिंह,सुरेश सिंह, अभिजीत कुमार, सहित कई आम एवं खास लोग उपस्थित रहे।

मंच के लोग बिष्टुपुर के खरकई पुल पर स्थित सरदार पटेल के स्टैच्यू पर भी माल्यार्पण किए. यहां जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जेडीयू नेता सत्य प्रकाश, अशोक महतो आदि मौजूद रहे.




