जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के केन्दूकोचा में बीती रात रुपए की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद बिरसा खालको को उसके ही साथियों ने हत्या के नियत से गोली मार दी गोली। उसके पैर में जा लगी जिसे घायल अवस्था में परिजनों ने TMH भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सिटी एसपी कुमार शिभाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि घायल बिरसा खालको, सोनू सिंह और मनीष यादव तीनों आपस में दोस्त है और घटनास्थल पर बैठे हुए थे।इसी बीच बिरसा खालको का मनीष यादव के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

इसी बीच आवेश में आकर सोनू ने पिस्तौल से फायर कर दी जो बिरसा के पैर में जाकर लगी।जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई जिसकी सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और हथियार के साथ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वही सोनू ने बताया कि घटना से आधे घंटे पूर्वी ही कर्मवीर शर्मा ने उसे पिस्टल दी थी।इसके बाद पुलिस ने कर्मवीर शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।वही इस घटना में प्रयुक्त एक पिस्तौल एक जिंदा कारतूस और एक खोखा पुलिस ने बरामद की है। सिटीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों का अपराधीक इतिहास रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




