जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित पदभार संभालते ही अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।उन्होंने गुरुवार को बिरसानगर के नूतनडीह में संचालित अवैध शराब भट्ठा में छापामारी की, जहां पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही 800 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया। वही वहां पर रखें लगभग एक लाख मूल्य के तिरपाल और काफी संख्या में ड्रम और अन्य सामानों को आग के हवाले कर नष्ट कर दी गई। प्रभारी विवेक ने बताया कि घने जंगल के अंदर पहुंचने के दौरान शराब संचालक और कर्मी पुलिस को देख कर वहां से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि यह मुहिम लगातार चलाई जाएगी ताकि दोबारा शराब भट्ठे का संचालन नहीं हो सके आपको बता दे की अब तक इस क्षेत्र में उत्पाद विभाग के द्वारा ही छापामारी की जाती थी लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा चलाई गई यह करवाई कहीं ना कहीं अवैध शराब संचालकों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ चेतावनी है कि अब उनके क्षेत्र में नशे के कारोबार को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा।




