Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिन कश्मीर का पहलगाम में निर्दोषों की हत्या के बाद भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने में भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में जमशेदपुर लौह नगरी के देशभक्तों ने साकची में तिरंगा यात्रा निकाला।
Advertisement

यह यात्रा जुबली पार्क गेट से आरंभ हो कर बसंत टॉकीज शहीद चौक पहुंचे, जहां मारे गए 26 निर्दोषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिक सुशील कुमार ने कहा कि भारत ने यह बता दिया कि निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकवादी और पाकिस्तान का भारतीय शूरवीरों ने क्या हश्र किया है। जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में पूरे पाकिस्तान भी साफ हो सकता है।
Advertisement




