
जमशेदपुर: जमशेदपुर शाखा के आकाश इंस्टीट्यूट के मेडिकल छात्र ने सिटी टॉपर बनकर जमशेदपुर नहीं पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। इस खुशी के मौके पर इंस्टिट्यूट की ओर से परिसर में समान समारोह का आयोजन किया। आपको बता देते आकाश इंस्टीट्यूट भारत का प्रमुख मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का कोचिंग संस्था है NIIT 2024 परीक्षा के लिए जमशेदपुर शाखा से कुल 493 बच्चों ने भाग लिया।जिसमें 371 छात्रों ने क्वालीफाई की। इसके बाद जमशेदपुर शाखा के मानव डालमिया ने 706 अंक प्राप्त कर सिर्फ पूरे इंस्टिट्यूट का टॉपर ही नहीं बल्कि सिटी टॉपर भी बना। इसके अलावा अंशु प्रिया और अमित कुमार सिन्हा 705 अंक प्राप्त कर इंस्टिट्यूट में दूसरे स्थान पर रहे।वहीं 701 अंक प्राप्त कर अमित पाठक तीसरे स्थान प्राप्त की।
इसके अलावा भी अन्य छात्रों ने 600 से ज्यादा अंक लाकर अपने इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया सभी छात्रों को इंस्टीट्यूट के द्वारा एक समारोह आयोजित कर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।




