
जमशेदपुर: देश सहित जमशेदपुर में भाजपा के जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर है।मंगलवार को सवेरे से ही विभिन्न चौक चौराहा में भाजपाई अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बता दे की देश में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बना रही है।वही जमशेदपुर में भी विद्युत महतो जीत की हैट्रिक की है। बता दे की विद्युत महतो ने प्रथम चरण से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समीर मोहंती से 31 हजार से ज्यादा का बढ़त बना कर चल रहे थे जो अंतिम 21 वां राउंड में 2 लाख उनसठ हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की। इसके बाद पूरे जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बढ़ गया और अपने अपने तरीके से भाजपाइयों ने खुशी के इजहार किया।इसी कड़ी में मंगलवार के शाम टिनप्लेट चौक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पा राव के नेतृत्व में राहगीरों पर फूलों की वर्षा की और लड्डू खिलाकर एवं जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर अप्पा राव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की तीसरी बार की हैट्रिक के बाद जो भी कार्य देश के विकास में अधूरे रह गए हैं वह सभी मोदी जरूर पूरी करेंगे कार्यकर्ताओं ने आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के प्यार और दिए गए वोट से ही हमारे सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने जीत की फैक्ट्री पुरी की।





