Advertisements
रांची / अमित कुमार : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयासराय पुंदाग रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक बोरिंग गाड़ी (TN88W4887) की चपेट में आने से नयासराय कुटे के निवासी नन्हू बैठा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुंदाग रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम को हटवाया।
Advertisement

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Advertisement




