सरायकेला / (संजीव मेहता) : रविवार को एनआईटी डाउन होस्टल ग्राउंड में आदित्यपुर के मीडियाकर्मियों और पुलिस कर्मियों के बीच एक मैत्री मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. जिसमें जिले के पुलिस कप्तान एसपी मुकेश लुणायत और एएसआई अमित कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत मैत्री मीडिया कप टूर्नामेंट के छठे सीजन को पुलिस प्रशासन की टीम ने जीत दर्ज की. बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिला पुलिस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रनों की विशाल स्कोर खड़ी की. जिसमें सबसे बड़ा योगदान सरायकेला सर्किल ऑफिस में तैनात एएसआई अमित कुमार ने महज 18 गेंद पर 70 रनों की उपयोगी पारी खेली. इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मीडिया 11 की टीम 9 ओवर में महज 51 रन बनाकर आउट हो गई. इस आयोजन में एनआईटी की खेल विभाग के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मैदान की साज सज्जा से लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई।

मौके पर अपने संबोधन में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि यह आयोजन मैत्री टूर्नामेंट था जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ मीडियाकर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन कर खेल भावना को दर्शाया जो कि यहां के मीडियाकर्मियों के मैत्री भाव को दर्शाता है. इस आयोजन में आदित्यपुर के समाजसेवी जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति सह राजद के प्रदेश महासचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, सरायकेला के एसडीओ सदानंद महतो, सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया।




