
बॉडी बिल्डिंग में झारखंड का नाम रोशन करने वाली राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी श्रेया अधरजी अपना जन्मदिन असहाय बुजुर्गो के साथ जमशेदपुर के साकची स्थित आशिर्वाद भवन के ओल्ड एज होम में मनाई। श्रेया के साथ उनके माता पिता भी मौजूद थे। जिन्होंने बुजर्गो के साथ केक काटकर उनका मुंह मीठा कराया और उनका आशीर्वाद ली। इस दौरान उनके बीच फल और बिस्कुट भी वितरण की। इस मौके पर श्रेया ने कहा की बचपन से वह अपने माता पिता और दोस्तो के साथ जन्म दिन मनाते आ रही है।पहली बार इन बुजुर्गो के बीच के साथ जन्म दिन मनाकर वह काफी खुशी और अपनापन का अहसास कर रही है।वे युवाओं से आग्रह करती है की इन बुजुर्गो के लिए कुछ पल निकालकर समय बिताए।
बता दे की दो वार नेशनल और कई बार रीजनल प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल की। श्रेया ने सिक्किम और पूरी में आयोजित नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन की। हाल ही दिसंबर 2023 में रांची से सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाई है जो झारखंड के लिए गर्व की बात है।




