जमशेदपुर : पिछले कुछ दिनों में जमशेदपुर में नशे के हालात में रैश ड्राइविंग से कई युवा हादसे के शिकार हुए है। बीते दिन भी बिष्टुपुर में नशे के हालात में बाईक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसे लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू की जिसे लेकर चौक चौराहों में हेलमेट चेकिंग के साथ नशे का भी जांच आरंभ कर दी है।

इसी के तहत गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस प्रभारी भूषण कुमार ने देर रात गोलमुरी चौक में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें गैर कानूनी तरीके से दो पहिया वाहन का मोडिफाई करने,प्रेशर हॉर्न लगाने ,बिना हेलमेट,सीट बेल्ट नहीं लगाने, सहित माउथ एलाइनर से नशे की जांच की गई,जिसमें दर्जनों वाहन चालकों से ऑन द स्पॉट फाइन वसूला गया। इसे लेकर प्रभारी भूषण ने बताया कि स्टंट,रैश ड्राइविंग और नशे को लेकर विशेष ड्रिंकिंग अभियान आरंभ की गई है। यह अभियान लगातार चलेगी ताकि सड़क हादसों में कमी लाया जा सके।




