नक्सली कैप धवस्त, जीवन रक्षक दवाई व विस्फोटक सामग्री बरामद।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

हरि शर्मा पश्चिमी सिंहभूमः प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया था।

अभियान के दौरान गुरुवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्की इकीर और गुलगुल्डा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 01 (एक) पुराने नक्सली कैम्प में लगभग 95 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी। जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours