रांची : अमेथिया नगर, नामकुम मे भागवत कथा का शुभारंभ हुआ,भागवत कथा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा प्रतिनिधि सह प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर उपस्थित भक्तो से कहा कि मनुष्य जीवन बहुत मुश्किल से मिलता है, जो आये है उन्हें जाना ही है, इसलिए कुछ ऐसा करे की जाने के बाद भी समाज आपको अच्छे रूप में याद करे। उन्होंने सुदामा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान् कृष्ण की कृपा , मात्र कृष्ण दर्शन नाम से ही उनके साथ सबको प्रप्त हुआ। भागवत कथा श्रवण मात्र से सबका कल्याण हो जाता हैं। भागवत कथा सुनाने के लिए बनारस से पंडित आचार्य संजय कृष्ण त्रिपाठी जी आये हुए हैं। उन्होंने कहा भागवत के लिए देवता भी तरासौ है, राजा परीक्षित को भी भागवत से ही मोक्ष प्राप्त हुआ था। कथा एक सप्ताह तक चलेगा।

कथा का संचालन धनंजय त्रिपाठी ने किया। कथा का आयोजन में मुख्य रूप से मुन्ना सिंह, प्रधान परिवार अजय सिंह, शत्रुधन सिंह, संतोष राय, सुभाष प्रसाद, गुडू सिंह, अरुण तिवारी, ममता सिंह, ने किया है। काफी संख्या मे भक्तगण उपस्थित थे।




