
रांची: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल एवं मुख्यमंत्री के गृह जिला सरायकेला खरसावां में, विगत कुछ महीनो से जिस तरह की अपराधीक घटनाएं बढ़ी है । उसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य पुलिस विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए अपराध कंट्रोल करने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु सूत्रों के अनुसार निर्देशित किए है। जिसके आलोक में राज्य के मुख्य पुलिस विभाग के पदाधिकारी के निर्देश पर प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची जोनल आईजी अखिलेश झा मुख्यमंत्री के गृह जिले सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पहुंचकर अपराध संधारण और नियंत्रण के लिए कोल्हान प्रमंडल के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए टीम बनाकर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जोनल आईजी अखिलेश झा ने मुख्य रूप से आदित्यपुर ,गम्हरिया, आरआईटी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति तैयार करते हुए टीमवर्क के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किय गए हैं।
बैठक में जोनल आईजी अखिलेश झा , कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो, जमशेदपुर सिटी एसपी मुकेश लुनायत ,सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह आदित्यपुर यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह समेत आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी एवं जमशेदपुर कदमा थाना के साथ कई थाने के प्रभारी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आईजी ने आपराधिक और हाल के दिनों में हुए कांडों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हर हाल में अपराध को सख्ती से रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, बैठक के बाद आईजी के निर्देश पर सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने पत्रकारों को बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही आदित्यपुर क्षेत्र में पुलिस अनुमंडल कार्यालय का गठन किया जाएगा ,ताकि सरायकेला जिले में बेहतर पुलिसिंग स्थापित किया जा सके। वही बढ़ते अपराधध पर वरीय अधिकारी ने कहा, जल्द अपराध नियंत्रित होंगे। जोनल आईजी अखिलेश झा को आदित्यपुर पहुंचने पर गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया।




