
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह में दिनदहाड़े ट्रेलर चालक से बदमाशो ने मोबाइल और लोहे की चेन छीनतई कर फरार हो गए जिसके बाद चालक ने बीच सड़क पर ट्रेलर खड़ी कर दी जिससे घंटो सड़क जाम हो गई भुक्तभोगी चालक विशाल यादव ने बताया की वह डिमना चौक से ट्रेलर लेकर सी आर एम बारा कंपनी जा रहा था इसी बीच शमशान घाट चौक पर कुछ युवक चलती ट्रेलर पर चढ़ गए और उससे मोबाइल छीन ली फिर ट्रेलर में समान बांधने के लिए रखे कई टन वजनी 4 लोहे की चेन लेकर फरार हो गए आपको बता दे की आए दिन इस क्षेत्र में बदमाशो की टोली बड़े वाहनों में लूट पाट करते रहते है।
इस दौरन चालक द्वारा विरोध करने पर जानलेवा हमला भी कर देते है जिसे लेकर कई बार सड़क जाम कर हंगामा भी किया गया कुछ दिनों तक पुलिस गश्त करती है फिर वही स्तिथि बन जाती ये सभी बदमाश आस पास क्षेत्र के ही रहने वाले है और ये सभी घटना नशे के लिए करते है जिसे पुलिस रोक पाने में असफल है फिलहाल एक बार फिर पुलिस जाम स्थल पर पहुंच कर आश्वाशन दे कर जाम को सामाप्त कराया।




