
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पटमदा के खेरुआ गांव में 11 मई को एक 18 वर्षीय राहुल मंडल नामक युवक की एक पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद होने के मामले में अबतक पुलिस द्वारा करने का उद्भेदन नही किए जाने को लेकर ग्रामीणों के साथ पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है मृतक के पिता अबनी मंडल ने एसएसपी से लिखित शिकायत में पुत्र की हत्या का आरोप लगाया हैउनका और परिवार वालो का कहना है की घटना देर रात से लेकर अगले सुबह तक फोन पर किसी से बातचीत हुई थी उसके बाद ही वह घर से चला गया था जो बाद में 5 बजे पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया और ग्रामीणों ने उसे उतारकर जमीन में रखा था।
जिसकी सूचना पर वे और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे जहां पुत्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ था वही पुलिस ने भी दी गई लिखित शिकायत को बदल दिया परिवार वालो ने यह भी आरोप लगाया की इस घटना में पुलिस की भी मिलीभगत है इसी वजह से एक महीने बीत जाने के बावजूद अब तक जांच कर उद्भेदन नही कर पाई जिसे लेकर एसएसपी से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है




