जमशेदपुर : देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 16 एवं 17 जनवरी 2026 को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर, जमशेदपुर में किया जाएगा। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को रक्षा क्षेत्र से जोड़ना, उन्हें रक्षा उत्पादन श्रृंखला का हिस्सा बनाना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कॉन्क्लेव “आत्मनिर्भर भारत” की संकल्पना को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी मंच प्रदान करेंगे।
कॉन्क्लेव की प्रमुख गतिविधियाँ औद्योगिक प्रदर्शनी: स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के एमएसएमई अपने अत्याधुनिक उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। B2ब बैठकें : एमएसएमई और रक्षा क्षेत्र से जुड़े सरकारी एवं निजी खरीदारों के बीच प्रत्यक्ष संवाद एवं व्यावसायिक साझेदारी के अवसर उपलब्ध होंगे। सेमिनार एवं पैनल चर्चा: रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, सरकारी नीतियाँ, एमएसएमई की भूमिका, निर्यात संभावनाएँ और भविष्य की रणनीतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। आयोजन में सहयोगी संस्थाएँ इस कॉन्क्लेव का आयोजन कई प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख हैं— आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लघु उद्योग भारती भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स (नोडल एजेंसी) भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML – नोडल डीपीएसयू) संभावित प्रतिभागी कॉन्क्लेव में देश के रक्षा एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित संस्थान और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

अनुमानित प्रतिभागियों में— हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एयर चीफ मार्शल अरूप राहा (सेवानिवृत्त) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स महिंद्रा डिफेंस अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड वाहन फैक्टरी जबलपुर सहित कई अन्य प्रमुख रक्षा उद्योग और विशेषज्ञ (अंतिम सूची शीघ्र घोषित की जाएगी) मुख्य अतिथि इस भव्य आयोजन का उद्घाटन माननीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार संजय सेठ द्वारा किया जाएगा। एमएसएमई को मिलेगा विशेष लाभ कॉन्क्लेव का उद्देश्य एमएसएमई को रक्षा क्षेत्र में अवसरों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे—‘इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX)’ और ‘मेक प्रोजेक्ट’ के तहत तकनीकी एवं नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराना है।






