
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसवा जिला अंतर्गत कांदेर बेड़ा के समीप सकांदेरबेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, आदित्यपुर के 4 युवकों की हुई मौत,एमजीएम में मचा कोहराम।ड़क हादसे में आदित्यपुर के रहने वाले 4 युवकों की मौत हों गई। सभी युवक आदित्यपुर 21,17 और बाबाकुटी के रहने वाले है ।सभी एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे, बताया जाता है कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई टक्कर लगते ही कार की परखच्चे उड़ गई और उसमे सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की कार में 6 लोग सवार थे 2 की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नही मिल पाई है। मृतकों में नवनीत राज रोड नंबर 21,सूरज रोड नंबर 17,संस्कार मिश्रा रोड नंबर 22 और सूरज है , मृतको के परिवार वालो का कहना है कि सभी एक साथ कहां जा रहे थे इससे वे अनभिज्ञ है फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर घटना की जांच में जुट गई है।




