
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसवां जिला अंतर्गत कांदेर बेड़ा के समीप सड़क हादसे में आदित्यपुर के रहने वाले 4 युवकों की दर्दनाक मौत हों गई। सभी युवक आदित्यपुर 21,17 और बाबाकुटी के रहने वाले है । सभी एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। बताया जाता है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई ,टक्कर लगते ही कार की परखच्चे उड़ गई और उसमे सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की कार में 6 लोग सवार थे 2 की जानकारी पूर्ण रूप से समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह दोनों व्यक्ति भी टीएमएच में है। मृतकों में नवनीत राज रोड नंबर 21,सूरज रोड नंबर 17,संस्कार मिश्रा रोड नंबर 22 और सूरज है , मृतको के परिवार वालो का कहना है कि सभी एक साथ कहां जा रहे थे। इससे वे अनभिज्ञ है ,फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर घटना की जांच में जुट गई है।
2024 की साल की शुरुआती पहला दिन यानी 1जनवरी ही इस क्षेत्र के लिए मनहूस दिन रहा है। जब अहले सुबह खबर आई की पिकनिक मनाने जा रहे बाबा कुटी के 6 युवको के सड़क दुर्घटना में बिष्टुपुर में मौत हो गई है। खबर जंगल में आग की तरह फैल गया। क्षेत्र में मातमी सनाटा पसर गया चारों तरफ कोहराम मच गया। अभी क्षेत्र की जनता उस घटना से उबर भी नहीं पाई थी, की दिल दहला देने वाली घटना ने कांदेर बेड़ा के समीप सड़क हादसे में घटी घटना ने फिर एक बार आदित्यपुर क्षेत्र की जनता पर कहर बनकर टूटी है ,और मातमी सन्नाटा चारों तरफ क्षेत्र में पसरा हुआ है। लोग गमगीन माहौल और शोक में डूबे हुए हैं। इस तरह की घटित हो रही घटनाओं को लेकर पूरे समाज एवं हर नवयुवक को कारण ढूंढकर सचेत होना होगा। प्रशासन एवं बुद्धिजीवियों द्वारा बार बार स्पीड लिमिट में दोपहिया चारपहिया वाहनों को चलाने एवं नशा मुक्त रहने की अपील को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना ही एक मात्र सुरक्षात्मक उपाय है। इसे दैनिक जीवन में शामिल कर जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। आप अपने परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।घर से निकलने के बाद लौटने तक अनहोनी की घटनाओं से डरे रहते हैं परिवार। आप सुरक्षित परिवार सुरक्षित । इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेकर आगे बढ़ना होगा, और सभी को सूचना होगा। इस हृदय विदारक लोमहर्षक घटना ने पूरे आदित्यपुर आरआईटी सरायकेला, क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। दिल दहला देने वाली घटना,साढे तीन माह में आदित्यपुर 2 के 2 कार दुर्घटनाओं में 10 नवयुवकों की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और, कोहराम मचा हुआ है।




