जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए सदर अस्पताल को 5 एंबुलेंस उपलब्ध कराया है जिसका उद्घाटन हरि झंडी दिखाकर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया।इस दौरान विधायक संजीव सरदार,सरयू राय,सिविल सर्जन साहिर पॉल,उपायुक्त अन्नय मित्तल, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मंत्री सोरेन ने कहा कि यह एंबुलेंस की उपलब्धता उपायुक्त के प्रयास से सफल हों पाई है,उन्होंने UCIL प्रबंधन से CCR के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली सुविधा से अवगत कराते हुए 5 एंबुलेंस सदर अस्पताल को उपलब्ध कराई है,यह पांचों एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी मरीज को अविलंब अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस सुविधा से अब ग्रामीणों को अस्पताल ले जाने के लिए परिवहन खार्ज से राहत मिलेगी।






