Advertisements
जमशेदपुर : 10th एवं 12th सीबीएसई का रिजल्ट बुधवार को प्रकाशित हुआ। जिसमें जमशेदपुर डीएवी स्कूल का रिजल्ट काफी बेहतर हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार ओवर ऑल डीएवी,बिस्टुपुर ने काफी अच्छा रिजल्ट किया है।
Advertisement

स्कूल के वरीय शिक्षिका मौसमी भट्टाचार्य ने बताया कि साइंस में 97.6%, कॉमर्स में 95.6% और आर्ट्स में 98.2% छात्रों ने प्राप्त किया है। वही आर्ट्स में 98.2% लाने वाली कौशिकी पाठक का कहना है कि हम आगे क्लैट का परीक्षा दिए हैं, आगे लॉ पढ़ना चाहते हैं।वही उत्कर्ष कुमार को 95.54% आया है। वह आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहता है।इस परिणाम से स्कूल के छात्र और शिक्षकों में काफी उत्साह है।
Advertisement




