जमशेदपुर : बंगाल बॉर्डर पर झारखंड आ रही आलू पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा रोक लगा दी है जिससे जमशेदपुर में आलू के दाम में 5 से 10 रुपए की बढ़ोतरी होने से अब आलू 35 से 40 रूपये में बिकने लगी है। 5 दिनों में हुई इस बढ़ोतरी से एक ओर जहां आम लोगों का बजट बिगड़ गया है वही थाली से आलू गायब होने लगी। आलू सभी का मनपसंदीदा व्यंजन है जिसका किसी न किसी रूप में इसे सब्जी में इस्तेमाल करते है जिस वजह से इसकी मांग भी ज्यादा है। पांच दिन पूर्व यह 24 से 28 रुपए किलो में बिकती थी लेकिन बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आवक पर पाबंदी लगा दी,बॉर्डर पर आलू लदा ट्रकों को रोक दिया गया जिससे जमशेदपुर के मंडियों में आलू का स्टॉक कम होने से मूल्य में उछाल आ गया।

दुकानदार दयानंद महतो और राकेश कुमार का कहना है कि दाम बढ़ने से ग्राहक जहां डेढ़ से 5 किलो लेते थे अब एक किलो की खरीदारी करने पर मजबूर हो रहे है जिससे उनकी आमदनी में काफी असर पर रहा है अगर सरकार इस ओर जल्द कदम नहीं उठाती है उनके परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानी उत्पन्न हो जाएगी।




