जमशेदपुर : पोटका थानांतर्गत हल्दीपोखर आभूषण चोरी के मामले में 27 दिन बाद पुलिस ने आभूषण विक्रेता और घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में प्रेस वार्ता कर एसएसपी किशोर कौशल ने जानकारी दी कि घटना एक नवंबर की है,हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद नसीम अख्तर के घर बड़े पैमाने पर आभूषण की चोरी की घटना घटित हुई थी जिसे लेकर दर्ज कराए गए शिकायत में चोरी के आभूषण का मूल्य लगभग 2 लाख 80 हजार बताया गया जिसके आधार पर एक टीम गठित कर पुलिस ने अनुसंधान आरंभ की इसी दौरान 27 नवंबर के दोपहर में वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ लोग जादूगोड़ा रंकणी मंदिर के समीप मौजूद है।

जिसके बाद छापामारी दल ने चेकिंग अभियान आरंभ की इसी बीच मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा पूछताछ उसने अपना नाम अजय मल्ला जमशेदपुर बागबेड़ा का रहने वाला बताया और स्वीकार किया कि उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है वही उसने यह भी बताया कि चोरी सभी आभूषण जुगसलाई जैन ज्वैलर्स के अशोक कुमार जैन को बेचेने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने अशोक जैन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके पास से चोरी के आभूषण बरामद कर लिए गए। एसएसपी ने बताया कि अशोक मल्ला पूर्व में भी चोरी और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




