Advertisements

Advertisement
हरि शर्मा चक्रधरपुर : स्वर्गीय बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में भगेरिया फाउंडेशन की ओर से रक्तदान सह नेत्रदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर आज सुबह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा बैंड बाजे के साथ रैली निकाल कर रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। गौरतलब हो की चक्रधरपुर में यह पहला मौका है जब रक्तदान शिविर के दौरान नेत्रदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां मानव हित के कल्याण के लिए लोग अपने नेत्र का भी दान कर सकेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़, जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हेड हैदर इमाम, प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान मनोज भगेरिया, विनोद भगोरिया के अलावे काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement




