Advertisements
रोहतास : रोहतास जिले के सासाराम में कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के नेताओं ने जानकारी दी कि आगामी 25 मई को राजधानी पटना में एक भव्य “हुंकार रैली” निकाली जाएगी।
Advertisement

इस रैली का उद्देश्य समाज की एकजुटता दिखाना और अपनी सामाजिक-राजनीतिक मांगों को प्रमुखता से सरकार और जनता के समक्ष रखना है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह रैली आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी और राजनीतिक दलों को यह समझ में आ जाएगा कि कुम्हार प्रजापति समाज को नजरअंदाज करना अब आसान नहीं है। रैली के माध्यम से समाज के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Advertisement




