Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर एक अनियंत्रित ब्रेजा कार ने बुधवार की देर शाम कोलेबिरा बस्ती के पास एक मोची को रौंद दिया. ब्रेजा कार संख्या जेएच06 सीजे-7180 ने सड़क किनारे जूता बनाने वाले एक मोची को रौंद दिया है. इस घटना में मोची के दोनों पैर कुचला गया है.
Advertisement

अनियंत्रित ब्रेजा यहीं नहीं रुका, कार ने इस घटना को अंजाम देते हुए दो और बाइक को भी रौंद दिया है जिससे दोनों बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह दुर्घटना शाम 7:00 बजे के आसपास की है. दीपावली की बाजार रहने के कारण घटना के समय वहां काफी भीड़ थी. लोगों ने किसी प्रकार दौड़कर अपनी जान बचाई. घटना के बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और कार चालक से पूछताछ कर रही है, बताया जाता है कि उसने शराब पी रखी है.






