सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक के समीप आदित्यपुर दिल्ली बस्ती रोड में मुकेश ज्वेलर्स के दुकानों में खासी भीड़ ग्राहकों की बुकिंग के लिए लंबी कतारे धनतेरस दीपावली की बुकिंग के लिए देखी जा रही है।मुकेश ज्वेलर्स में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग दुकान पहुंचकर सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बार खासतौर पर हल्के वजन के नए डिजाइन के गहनों और चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। महिलाएं नए आभूषणों की बुकिंग में व्यस्त हैं, वहीं पुरुष सोने के सिक्के और चांदी की पूजा सामग्री खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। दुकान संचालक मुकेश ज्वेलर्स ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुकान के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, और स्टाफ को बढ़ा दिया गया है। बढ़ती भीड़ से पूरे इलाके में रौनक और त्योहारी माहौल दिखाई दे रहा है।






