Advertisements
Advertisement

गुवा : सिंहभूम संसदीय सीट से मतगणना में इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के जीत से किरीबुरू – मेघाहातुबुरु में कार्यकर्ता काफी उत्साहित एवं हर्षित दिख रहें है ।झारखण्ड माइंस मजदूर यूनियन किरीबुरू मेघाहातुबुरु सह समाजसेवी महासचिव बीरसिंह मुण्डा एवं (मुखिया) ग्राम पंचायत मेघाहातुबुरु (उत्तरी) की लिपी मुंडा ने वोटरों को जोबा माझी के प्रति मतदान के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक खुश हैं ।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिले रुझान के अनुसार झारखंड में भी महागठबंधन की जीत हुई है. सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की जीत सुनिश्चित थी।बरहाल किरीबुरू मे विजय जुलूस निकला गया एवं एक दूसरे को बधाई दी गई ।
Advertisement





