Advertisements

Advertisement
प्रतीक सिंह दिल्ली : स्वाति मालीवाल के मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक गहरी उठापटक देखने को मिल रही है। आरोपी निजी सचिव विभव कुमार को अदालत ने पुलिस की 5 दिन की रिमांड में भेज दिया। वही इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक दलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कड़े शब्दों में बीजेपी पर आरोप लगाया।केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए समर्थकों के साथ बीजेपी कार्यालय की तरफ मार्च किया है। उनके साथ पार्टी के नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद है। इस प्रदर्शन में केजरीवाल ने न्याय की मांग करते हुए बीजेपी के नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
यह घटना दिल्ली की सियासत के सत्ता में राजनीतिक गहराई बढ़ा रही है और इसके परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
Advertisement




