Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री जमशेदपुर की ओर से मतदाता जागरूकता बाईक रैली निकाली गई।यह रैली 10 किलोमीटर की है। बिस्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के समीप से शुरू होकर बिष्टुपुर साकची गोलमुरी टेंप्लेट बर्मामाइन्स जुगसलाई होते हुए पुनः बिस्तूपुर ने संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मुनक्का ने कहा कि इंडस्ट्री लगातार चुनाव को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को मतदान के लिए जागरुक कर रही हैं।जिसमें व्यवसाय वर्ग के अलावा आम लोगों को भी शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने आशा जताया है कि इस वर्ष के चुनाव में अन्य वर्ष के चुनाव के मुकाबले ज्यादा लोग मतदान करेंगे जो झारखंड में पहला स्थान प्राप्त करेगा।
Advertisement




