जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थानांतर्गत स्टेट माइल रोड काशीडीह मोड में एक हाईवा ट्रक पलट गया जिससे उस सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई,वहीं रास्ता संकीर्ण होने के वजह से दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जा रहे है।घटना के बारे में कहा जाता है कि अक्सर चोरी छिपे अहले सुबह बड़े वाहनों से अवैध गिट्टी बालू की ढूलाई की जाती है, इसी क्रम में शुक्रवार को अहले सुबह साढ़े तीन बजे एक हाईवा ट्रक गलत दिशा से काशीडीह की ओर जा रहा था, इसी क्रम में वाहन का चक्का सड़क किनारे नाली में चले जाने से हाईवा पलट गया,वो तो गनीमत थी कि अहले सुबह आवाजाही नहीं होने से बड़ी घटना घटने से बच गई।

घटना के बाद प्रशाशन की ओर से कोई पहल नहीं होने से,जैसे जैसे दिन चढ़ती गई सड़क जाम की स्थिति बढ़ती गई,स्थिति ऐसी हो गई कि सड़क संकीर्ण होने से एक दूसरे से आगे जाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हाईवा से दोपहिया वाहन चालक टकराकर चोटिल हो जा रहे थे।लेकिन दोपहर बाद भी हाईवा को नहीं हटाने से स्थानीय पुलिस की कार्यशीलता से लोग नाराज दिखे।




