Saraikela (संजीव मेहता) : भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि कीटनाशक केमिकल के अभाव में पिछले करीब 15 दिनों से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में फॉगिंग मशीन द्वारा कीटनाशक रासायनिक स्प्रे नहीं किया जा रहा है. बरसाती मौसम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कई लोग डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल बुखार,औरलेप्टोस्पायरोसिस जैसी मौसमी बीमारियों के चपेट में आ चुके हैं. लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी को फॉगिंग मशीन में उपयोग होने वाली कीटनाशक केमिकल खरीदने की फुर्सत नहीं है जिसके कारण कीटनाशक केमिकल के अभाव में पिछले करीब 15 दिनों से फॉगिंग मशीन द्वारा कीटनाशक दवाओं का स्प्रे नहीं किया जा रहा है. भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारीयों का क्षेत्र के आम जनता के स्वास्थ के प्रति यह लापरवाही इनके अमानवीय चेहरा को दर्शाता है. वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम के पास मात्र 2 फॉगिंग मशीन है.

एक फॉगिंग मशीन 1 दिन में मात्र 2 वार्ड में ही कीटनाशक दवाओं का स्प्रे किया जा सकता है. पिछले करीब 15 दिनों से निगम द्वारा कीटनाशक दवा की खरीदारी नहीं करने के पीछे एक बड़े वित्तीय घोटाला भी जाहिर करता है. भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले के उपयुक्त से मिलकर निगम के इन सब कार्यशैली से अवगत कराएगे. साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे.




