Advertisements
सरायकेला : आदित्यपुर टोल ब्रिज के समीप बुधवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार के धक्के से एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. महिला कदमा भाटिया बस्ती की रहने वाली है. घटना के बाद कार सवार चालक मौके से फरार हो गया है. महिला को आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Advertisement

घायल महिला गम्हरिया के जीएस इंटरपाइजेज कंपनी में काम करती है. वहीं सुबह 10 बजे दो घंटे की छुट्टी लेकर अपने बेटे को होस्टल से घर लाने के लिए सुंदरनगर जा रही थी. तभी तेज रफ्तार कार सवार ने महिला को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया.
Advertisement




