सरायकेला : आदित्यपुर में बाजार के बीचोबीच पेट्रोल पंप के करीब ज्वलनशील पटाखा खुलेआम बिक रहा था. बुधवार को गम्हरिया सीओ अरविंद कुमार बेदिया और थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने छापेमारी कर हटाने का आदेश दिया और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी है. सीओ द्वारा पटाखा विक्रेताओं से जब लाइसेंस मांगा गया तो लाइसेंस में पटाखा बेचने का स्थान फुटबॉल मैदान चिन्हित है. जिसपर सीओ ने लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी देते हुए तत्काल दुकान हटा लेने और चिन्हित स्थल पर दुकान ले जाने का आदेश दिया है.

बता दें थाना रोड में पर्व त्योहार के मौकों पर दुकानें सज जाती है जिससे आम लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी होती है. बता दें कि थाना रोड ही नहीं आदित्यपुर के गली मोहल्लों में भी पटाखा की दुकानें सजी हुई है जो खतरे को आमंत्रण दे रही है, इसी सूचना पर आज सीओ ने थाना प्रभारी के साथ मिलकर पटाखों के दुकानों की छापेमारी की है और सभी दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया है।




