Saraikela (संजीव मेहता) : कपाली ओ0पी0 में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मो0 इरशाद नाम का अपराधी अवैध हथियार के साथ कपाली क्षेत्र में घूम कर रहा है एवं कोई घटना को अंजाम से सकता है. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कपाली ओ0पी0 पुलिस द्वारा एक टीम का गठन कर ओ0पी0 अन्तर्गत केंदाडीह, अलमनार स्कूल के सामने वाली गली, डांगोडीह, कपाली में छापेमारी कर अपराधकर्मी मो0 इरशाद, उम्र- 32 वर्ष, पिता- मरहूम नूर मोहम्मद को अवैध लोडेड पिस्टल एवं 03 (तीन) राउंड जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त मो0 इरशाद के विरूद्ध आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.
* बरामदगी-
01) सिल्वर कलर का
MADE IN USA NO 11 7.65 MM अंकित लोडेड पिस्टल- 01 (एक).
02) 7.65 KF अंकित पिस्टल का जिंदा गोली- 03 (तीन).
* गिऱफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पता:-
(I) मो0 इरशाद, उम्र- 32 वर्ष, पिता- मरहूम नूर मोहम्मद, पता- डांगोडीह, साततल्ला बिल्डींग के सामने, कपाली, थाना- चाण्डिल, जिला- सरायकेला-खरसावॉ.




