रांची : दिनांक 8/9.10.2025 की मध्यरात्रि में ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार, लोहरदगा के निवासी 1. लक्ष्मण नगेशिया उम्र-47 वर्ष पे० स्व० बुदू नगेशिया 2. बिफनी नगेशिया उम्र-47 पति लक्ष्मण नगेशिया 3. रामविलास नगेशिया उम्र-08-10 वर्ष पिता- लक्ष्मण नगेशिया की निर्मम हत्या अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा किया गया। जिसकी सूचना दिनांक 9.10.2025 को पेशरार थाना को सबेरे प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी पेशरार के द्वारा तुरंत पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में घटनास्थल के लिये निकले।
पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा द्वारा तत्काल श्री वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस, पदाधिकारी किस्को के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन कर फोरेंसिक टीम को घटनास्थल ले जाकर गहन अनुसंधान हेतु निर्देश दिया गया। दिनांक 9.10.2025 राँची से आये फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस हत्या कांड की गंभीरता को देख कर दिनांक 10.10.2025 को डॉग स्कॉड को बुला कर घटना स्थल की जाँच कराई गई। इसी बीच अनुसंधान के कम में घटना कारित करने में कुछ संदिग्ध अभियुक्तों की संलिप्तता की जानकारी प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर तत्काल कारवाई करते हुए 48 घंटो के अन्दर इस विभत्स हत्या कांड में शामिल तीन (3) अभियुक्त 1. सुखनाथ नगेशिया पिता चऔरु उर्फ चमरु नगेशियाा ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार 2. बिंदेश्वर नगेशिया पिता बलदेव नगेशिया ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार 3. संचरवा नगेशिया पिता भादे नगेशिया ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में उपयोग किये गए खून लगा कुदाल एवं पत्थर को अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना का उद्देश्य मृतिका बिफनी नगेशिया का ओझागुणी तथा झाड-फूँक में लिप्त होना बताया गया। अभियुक्तों को अंधविश्वास था कि अभियुक्त सुखनाथ नगेशिया की पत्नि का गर्भपात एवं निरंतर बिमारी तथा बिंदेश्वर नगेशिया की माँ का बिमारी का कारण बिफनी नगेशिया के द्वारा किया ओझागुणी तथा झाड-फूँक था। प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर तीनों अभियुक्तो ने बिफनी नगेशिया एवं परिवार को जान से मारने की योजना बनाई तथा दिनांक 8/9.10.2025 की मध्यरात्रि में इस विभत्स हत्या कांड को अंजाम दिया।
इस संबंध में पेशरार थाना काण्ड सं0 07/25, दि० 09.10.25, धारा 103 (1) / 3 (5) भा०न्या०सं० में आज दिनांक 11.10.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम पताः-
1. सुखनाथ नगेशिया उम्र 26 वर्ष पिता चऔरु उर्फ चमरु नगेशियाा ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार
2. बिंदेश्वर नगेशिया उम्र 21 वर्ष पिता बलदेव नगेशिया ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार
3. संचरवा नगेशिया उम्र 19 वर्ष पिता भादे नगेशिया ग्राम केकरांग बरटोली, थाना पेशरार
जप्त सामग्रीः-
01. 1 खून लगा कुदाल लकडी का बैंट,
02. 1 खून लगा पत्थर,
03. घटना के दौरान अभियुक्त संचरवा नगेशिया के द्वारा पहना हुआ सफेद रंग का चेकदार शेट खून लगा हुआ एवं नीला रंक का लोवर पैंट।
04. घटना के दौरान अभियुक्त बिंदेश्वर नगेशिया के द्वारा पहना हुआ नीला रंग का टी शर्ट तथा काला रंग का जैकेट जिसके पीछे चील छाप एवं RISE AGAIN लिखा हुआ। 05
. घटना के दौरान अभियुक्त सुखनाथ नगेशिया के द्वारा पहना हुआ लाल एवं सफेद रंग का टी शर्ट।
06- अभियुक्त बिंदेश्वर नगेशिया के घर से एक Hero HF Delux काला-नीला रंग का मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं JH01-CW-8978 बरामद किया गया।
छापामारी टीम के सदस्यः-
01. श्री वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, लोहरदगा
02. पु०अ०नि० बिरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, पेशरार थाना
03. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, बगडू थाना
04. पु०अ०नि० जेनी सुधा तिग्गा, थाना प्रभारी, महिला थाना
05. पु०अ०नि० संजय कुमार, लोहरदगा
06. स०अ०नि० श्रीकांत दास, पेंशरार थाना
07. गृ0र043 नीरज कमार मिश्र, तकनिकी शाखा,
08. आ0 472 विपीन हजाम
09. चा0आ0-716 निर्मल मार्शल मिंज,
10. आ0 589 अजय कुमार महतो
11. आ0 102 पीटर मिंज
12. चा0 आ0 195 नैमन बारला
13. हव० शैलेन्द्र सिंह, पेशरार थाना
14. आ0 522 आत्मा प्रकाश उराँव, पेशरार थाना
15. सैट-75 बगडू थाना, सैट-79 पाखर पिकेट, किस्को, आई0आर0बी0-5 केकरांग पिकेट एवं अन्य सशस्त्र बल।




