सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशुओं के भंडारण की सूचना पर जिला प्रशासन के निर्देश पर, मजिस्ट्रेट, एसडीपीओ एवं कपाली ओपी थाना प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार की संयुक्त टीम के द्वारा तबातोड़ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), अंचल निरीक्षक, दंडाधिकारी, कपाली ओपी प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल शामिल हैं। टीम ने अब तक 06 से 07 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जांच कर कार्रवाई की है।

प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को रखा गया है, जिसके बाद जिला स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी घीरंजन कुमार द्वारा शुरू किया गया। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार एवं पशु तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। इलाके में छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है, और समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।




