Advertisements
गढ़वा:गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

Advertisements
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी तथा परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थीं।






