Advertisements
Advertisement

सरायकेला : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कांदरबेड़ा डाबो मुख्य मार्ग में 29 मार्च को व्यवसायिक रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल को शूटर अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। वह शूटर विशाल चाईबासा पुलिस के गिरफ्त में आने की चर्चा सुर्खियों में है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो रोज पहले ही कहां था कि रवि अग्रवाल ने ही अपनी पत्नी को 16 लाख की सुपारी देकर शूटर से हत्या कराई है। जिसमें रवि अग्रवाल सहित तीन अपराध कमी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है, और सूटर की तलाश जारी है, और वह भी शीघ्र पकड़े जाएंगे । वही चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि ज्योति अग्रवाल की मौत जिस शूटर के द्वारा गोली मारने से मौत हुई थी। वह शूटर विशाल चाईबासा से गिरफ्तार कर लिया गया है।






