नक्सलियों के मंसूबे नाकाम सुरक्षाबलों ने बरामद किया 3 आईईडी बम,किया डिफ्यूज।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

पश्चिमी सिंहभूमः कोल्हान जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला पुलिस व सीआईएसएफ के द्वारा एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा. छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगडा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

Advertisements

अभियान के दौरान आज को टोन्टो व गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और मारादिरी के बीच जंगली पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर विनिष्ट किया गया। साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में भी 01 (एक) I.E.D लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है एवं बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

बरामदगीः-

1. 02 KG का 01 I.E.D.

2. 05 से 06 KG का 01 I.E.D

.3. 08 से 10 KG का 01 I.E.D.

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours