Advertisements

Advertisement
वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस पर 4 मार्च को गोलमुरी आदिवासी हो समाज भवन में रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर प्रेस का ऑपरेशन आयोजित कर प्रदेश उपाध्यक्ष नर्सिंग बरूली ने बताया कि, शहीद गंगाराम पूर्व सैनिक के अलावा कुजू डैम निर्माण के आंदोलनकारी रहे हैं।उनका ही आंदोलन का फल रहा कि,आज तक वह डैम नहीं बन सका उनका कहना था।डैम बनने से 130 गांव के लोग डूब के कगार पर आकर बेघर हो जाएंगे।
इसके लिए उन्होंने पूरे कोल्हान में आंदोलन छेड़ रखा था।लेकिन इसी आंदोलन के दौरान गोली लगने से वे शहीद हो गए।उनके 43वां पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Advertisement




