
जमशेदपुर: 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित होने वाले परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने सभी दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारियो एवम उड़न दस्ता टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहां की यह परीक्षा 10 वर्ष बाद हो रही है। जिसे लेकर पूरे झारखंड में 6 लाख और जिले में 44000 से ज्यादा परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। इस परीक्षा को लेकर न्यायालय के द्वारा अधिनियम भी लागू की गई है। इसमें सेक्टर 2 G1 और सेक्टर 2G 2 के प्रावधान के अनुसार अगर कोई परीक्षार्थी कदाचार या परीक्षा नियम के विरुद्ध कार्य करते पकड़े जाने पर उसे सीधे 10 वर्ष या उम्र कैद की सजा मिल सकती है । यह परीक्षा जिले के 88 केंद्रों में सुबह 7 से 5 बजे तक तीन पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। वहीं एसएसपी ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर सभी सुरक्षा का इंतजाम की गई है। ताकि किसी भी प्रकार का परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न ना हो।




