रांची : जमशेदपुर में डीडी बार में हुए चाकू बाजी और हत्या की घटित घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा किए गए प्रशासनिक कड़ी कार्रवाई के बाद हटाए गए जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी पीयूष पांडे की पत्नी के ट्रांसफर के बाद जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के पद खाली है।

जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है और बताया जा रहा है कि संभवत आज रात तक पोस्टिंग और प्रभार दोनों ही हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल की तैयारी भी चल रही है। इसी क्रम में कुछ जिलों के पुलिस कप्तानों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों को लेकर मंथन भी जारी है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है, फिलहाल सभी की निगाहें राज्य सरकार के अगले प्रशासनिक आदेश पर टिकी हैं, जो पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव की तस्वीर साफ कर सकता है।






